बिग बी के बाद बेटे अभिषेक बच्चन पाए गए कोरोना पॉजिटिव
अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर दी जानकारी
सिने जगत के महानायक अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उनके बेटे अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। अमिताभ और अभिषेक को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया है।
अभिषेक बच्चन का कोरोना टेस्ट अमिताभ के पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद किया गया इसके बाद फिर पूरे बच्चन परिवार और उनके स्टाफ का टेस्ट किया गया। बाकी सदस्यों की रिपोर्ट आना बाकी है। यह पूरी जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जारी की।
अभिषेक ने भी ट्वीट कर दी जानकारी
अमिताभ बच्चन की तरह उनके बेटे अभिषेक ने भी कुछ देर बाद खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट किया
‘आज मैं और मेरे पिता दोनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हम दोनों में ही कोरोना के बेहद हल्के लक्षण हैं और अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। हमने अस्पताल को जानकारी दे दी है और हमारे परिवार और स्टाफ की जांच की गई है। सभी से संयम बरतने की और परेशान नहीं होने की अपील करता हूं। धन्यवाद।”
इस ट्वीट के बाद अभिषेक ने अपने दूसरे ट्वीट में बताया है कि ”वे सभी बीएमसी उनके संपर्क में हैं और वो लोग बीएमसी के आदेशों का अनुपालन कर रहे हैं।”